उत्तराखंड की भोटिया जनजाति : एक अध्ययन
Keywords:
भोटिया, उत्तराखण्ड, पिथौरागढ़, मंगोल जाति, आदिवासी, अनुसूचित जनजातिAbstract
भारत की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा भारत के मूल निवासियों का है जिन्हें आदिवासी कहा गया है और पुराने लेखों में आदिवासियों को आत्विका और बनवासी भी कहा गया है। भारतीय संविधान में समस्त आदिवासी जातियों को अनुसूचित जनजाति में रखा गया है। भारत की कुल जनसंख्या में आदिवासियों कि लगभग 9 प्रतिशत आबादी है। प्रजाति के आधार पर भारतीय कबीलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है- प्रथम श्रेणी में असमी या अल्मोड़ा जिले के भोटिया, मंगोलिया मूल के नागा, कुकी एवं गारो आदि कबीले आते हैं। दूसरी श्रेणी के अंतर्गत कोरबा, मुंडा, संथाल आदि पूरा आस्ट्रेलियायी कबीले और तीसरी श्रेणी में हिंदुस्तान के मूल निवासी आर्य मूल से निकले हिमालयवासी और आर्य की संकर प्रजाति के भील कबीलों को रखा गया है। उत्तराखंड के उत्तरी भूभाग पर लगभग 300 30‘ डिग्री उत्तरी अक्षांश से 81 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित लगभग 5000 वर्ग मील के क्षेत्रफल में भोटिया जनजाति निवास करती है। पिथौरागढ़ जनपद में पार्वती सरोवर नामक एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहां पर हर साल फरवरी में मेला लगता है और लाखों लोग इस सरोवर में स्नान करने के लिए आते हैं। पिथौरागढ़ से होकर ही कैलाश मानसरोवर के लिए रास्ता जाता है। पिथौरागढ़ जिले में से भी लगभग 90 प्रतिशत भोटिया धारचूला एवं मुनस्यारी तहसील में तथा शेष 10 प्रतिशत अन्य तहसीलों में निवास करते हैं। भोटिया जनजाति का मूल निवास स्थान धारचूला एवं मुनस्यारी ही हैं। इस पेपर में हम भोटिया जनजाति के निवासियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
References
अटकिन्सन इ0 टी0। द हिमालयन गजेटियर, 1981 अ, खण्ड दो भाग एक, पृष्ठ 369।
अटकिन्सन इ0 टी0। द हिमालयन गजेटियर, 1981 व, खण्ड तीन भाग एक, पृष्ठ 83-151।
जार्डन, टेरी जी. एवं लेस्टर। द ह्यूमन मोसाइकः ए थिमेटिक इन्ट्रोडक्सन टु कल्चरल ज्योग्राफ, पृष्ठ 5।
जैन जे. के. एवं वोहरा। दनमाल विश्व का सांस्कृतिक भूगोल, 1983, पृष्ठ 18।
जोशी अवनीन्द्र कुमार। भोटान्तिक जनजाति, 1983, पृष्ठ 22-23।
जोशी एस. सी., जोशी कुमाऊँ। हिमालयः ए ज्योग्राफिक पर्सपेक्टिव आन रिनोर्स डेवेलपमेन्ट, पृष्ठ 195-96।
टेलर ग्रिफ्फिथ, ज्योग्राफी इन द ट्वन्टींथ सेन्चुरी, तृतीय संस्करण, 1960, पृष्ठ 13-14।
ट्रेल जार्ज विलियम । स्टेटिस्टकल एकाउण्ट आन द भोट महाल्स एमियाटिक रिकार्डस, 1828, 15, पृष्ठ 30-35।
डबराल शिवप्रसाद। उत्तराखण्ड के भोटान्तिक, 1966, पृष्ठ 21।
ढकरियाल डूंगर सिंह। हिमालयी सौका सांस्कृतिक धरोहर, 2004, भाग एक, पृष्ठ 95-96।
तिवारी आर. सी., त्रिपाठी शंकेश्वर। सांस्कृतिक भूगोल-परिभाषा विषय क्षेत्र तथा अध्ययन तत्व, 1988, पृष्ठ 10-17।
गूगल विकिपीडिया, 2024।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2022 प्रो. सतेन्द्र नारायन, कविता कनौजिया

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.