चीन और पाकिस्तान के साथ भारत की सुरक्षा चिन्ताओं का एक राजनैतिक तुलनात्मक
DOI:
https://doi.org/10.64171/JSRD.5.S3.4-7Keywords:
पेंटागन रिपोर्ट, सी गार्डियन, वाॅरियर, POK, शाहीनAbstract
राजनैतिक विश्लेष्कों के अनुसार चीन और पाकिस्तान दोनों ही राष्ट्र शुरू से ही भारत को अपना चिर विरोधी और प्रतिद्वन्दी राष्ट्र मानते रहे हैं, चाहे प्रश्न आर्थिक स्तर पर हो या सामाजिक। भारत अपनी स्वतंत्रता के बाद से समय-समय पर विशेष प्रयास करता रहा है कि दोनों ही राष्ट्रों से सम्बंध मधुर बने रहे लेकिन कभी सीमा विवाद तो कभी आतंकवाद जैसी समस्याऐं भारत के समक्ष हमेशा आती रही हैं कई बार चीन और पाकिस्तान भारत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कमतर दिखाने के लिए एक साथ खड़े होते हुये भी नजर आये हैं। इन्हीं सब कारणों से भारत की सुरक्षा चिन्ताऐं इन दोनों ही राष्ट्रों के प्रति बढ़ जाती है।
भारत अपने पड़ौसी राष्ट्रों के साथ सामरिक, व्यापारिक, रणनीतिक और साझेदारी नीतियों में साॅफ्ट नीति व मैत्रीभाव को अपनाता है वहीं बात करे यदि चीन और पाकिस्तान की तो वह अपने पड़ौसी राष्ट्रों के साथ विरोधी नीति और हार्ड नीति अपनाते है। इस शोध पत्र के माध्यम से भारत और चीन के मध्य सीमा विवाद, सैन्यीकरण और सामरिक समस्याओं का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध पत्र में चीन-पाकिस्तान गठजोड से भारत की बढ़ती सुरक्षा चिन्ताओं का राजनैतिक विश्लेष्णात्मक अध्ययन किया गया है।
References
हरीषरण, सिन्हा हर्ष कुमार ‘‘हिन्द प्रषांत क्षेत्र में भारतीय सामुद्रिक रणनीति’’ राज पब्लिकेशंस, नई दिल्ली, 2019।
पाण्डेय रामसूरतम ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अन्तर्राष्ट्रीय संबंध’’ प्रकाष बुक डिपो बरेली, 2022।
बीबीसी ‘‘भारत-चीन संघर्ष: लद्दाख लडाई में 20 भारतीय सैनिक मारे गए, 2020!
द हिन्दू - जुलाई 2019
दैनिक भास्कर 5 दिसम्बर 2019
अलूने, डाॅ0 ब्रह्मदीप, ‘‘भारत के पडोसी देष, बेहरत कूटनीति की जरूरत’’ राष्ट्रीय सहारा 02 अपेै्रल, 2022।
गोल्डमैन, रसेल ‘‘भारत चीन सीमा विवाद; एक संघर्ष की व्याख्या’’ द न्यूमाॅर्क टाइम्स, जून 2020।
आॅल द काॅस्ट हाउ पाकिस्तान एंड चाइना कंट्रोल द, नैरेटिवआॅन द चाइना पाकिस्तान इकोनामिक काॅरिडोर, जून 2020।
